राजस्व महाअभियान 2.0 : संसाधन और तकनीकी समस्या से पटवारी परेशान, संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्मरण पत्र के माध्यम से पटवारियों ने राजस्व महाअभियान के दौरान आने वाली पांच प्रमुख समस्याएं भी गिनाई। पटवारियों ने सीएम से पांच सूत्रीय मांगें पूर्ण करने की गुहार लगाई।
morena news

Morena News : मध्य प्रदेश शासन के जारी राजस्व महाअभियान 2.0 में आ रही तकनीकी समस्या और संसाधनों की कमी से मुरैना जिले के पटवारी जूझ रहे हैं। इसे मामले को लेकर सोमवार को सभी पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां पर मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम स्मरण पत्र डिप्टी कलेक्टर रामनिवास सिकरवार को ज्ञापन सौंपा।

पटवारियों को 5 महीने से नहीं मिल रहा वेतन भत्ता

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोरी शंकर के नेतृत्व में स्मरण पत्र सौंपते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेशभर के पटवारियों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। उस समय के तत्कालीन राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हो सका। पटवारियों को बीते पांच महीने से वेतन भत्ते नही मिले है, जिससे आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। पटवारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राजस्व महाअभियान 1.0 चलाया, जिसमें दिए गए लक्ष्य को पटवारियों ने पूरा किया। जिसमें राजस्व मंत्री ने अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर मांगें पूरी करने की बात कही थी, जो आज तक पूरी नहीं हो सकी।

स्मरण पत्र के माध्यम से पटवारियों ने राजस्व महाअभियान के दौरान आने वाली पांच प्रमुख समस्याएं भी गिनाई। पटवारियों ने सीएम से पांच सूत्रीय मांगें पूर्ण करने की गुहार लगाई। प्रदेश स्तरीय ज्ञापन के साथ ही जिले की सभी 6 तहसीलों में पटवारियों की समस्याओं और मांगों को रखते हुए भी एक और ज्ञापन सौंपा गया।

इन मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान, समयमान वेतनमान सहित लैपटॉप की राशि 50 हजार से बढाकर 75 हजार जो राशि देने की मांग की है। सीपीसीटी उत्तीर्ण सभी पटवारियों को परिवीक्षा अवधि से मुक्त कर उनके इंक्रीमेंट लगाया जाए। साथ ही आवाश भत्ते में बढोत्तरी की भी गुहार लगाई है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गोरी शंकर, तहसील अध्यक्ष मुरैना सुरेंद्र राठौर, तहसील अध्यक्ष बामोर सुनील शर्मा, देवेंद्र सिंह राजपूत, मनोज धाकड़, रामावतार यादव, राजेंद्र निगम, सुनील शर्मा, सौरव शर्मा, शिल्पा कुर्रेसी, दीप्ति गुप्ता शामिल रही।

मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews