Morena News : पीएम आवास के फ्लैट बदहाली का शिकार, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे लोग, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Morena News : पीएम आवास के फ्लैट बदहाली का शिकार, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे लोग, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Morena News : बहुत कम पैसों में गरीबों को आवास का सपना प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिखाया था परंतु प्रधानमंत्री की इस पहल से कुछ लोगों को आवास तो मिला परंतु लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है इसका मुख्य कारण नगर निगम के अधिकारी है जो कि गरीबों को आवास देकर भूल गए कि इन आवासों में व्यक्ति के जीवन यापन करने लायक मूलभूत सुविधाएं भी होनी चाहिए, वहीं लोगों की माने तो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैट बदहाली का शिकार हो रहे हैं।

रहवासियों ने कई बार निगम में की शिकायत

लोगों का आरोप है कि फ्लैट और आवासीय क्षेत्र में पानी, स्ट्रीट लाइट और सफाई की समस्या है। जिसका जिम्मा नगर निगम के पास है। लेकिन नगर निगम इस संबंध में कोई कदम उठाती हुई नजर नहीं आ रही है। इसी वजह से करोड़ों की लागत से बने ये फ्लैट बदहाली का शिकार हो रहे हैं। इससे परेशान रहवासियों ने कई बार निगम में शिकायत की है। लेकिन इसके बावजूद भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसी के चलते अब अतरसुमा के रहवासियों ने मिलकर कई बार इसकी निगम में शिकायत की है।

रहवासियों का आरोप है कि साफ सफाई की कोई व्यवस्था ही नहीं है। झाड़ू तक नहीं लगती है, जिससे गंदगी बनी रहती है। कचरा फेंकने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। और कचरा लेने के लिए नगर निगम का वाहन नहीं आता है। वहीं पक्की सड़कें अभी तक नहीं बनी है और सड़कों को उल्टा खोदकर डाल दिया गया है। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”823347548″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews