Morena News : हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Morena News : हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैदा फैक्ट्री के पास हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी गई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाने से पुलिस पहुंची और मामले में जांच करने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी रघुनंदन जाटव को हिरासत में ले लिया है। वहीं मौके पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

[dgv_vimeo_video id=”795142557″]

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीटने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक हंगामा कर दिया। पुलिस आरोपी को बचाते हुए थाने ले गई हैं। इसके साथ ही तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और मंदिर के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”795149915″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews