Morena News : बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक्शन मोड में पुलिस, दो मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

Morena News : बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक्शन मोड में पुलिस, दो मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

Morena Crime News : मुरैना जिले में लगातार बढ़ रहे आपराधिक ग्राफ को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ चुकी है इन अपराधियों पर कार्रवाई करते हुऐ एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी राज सिंह नरवरिया व सीएसपी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में जारी अभियान जिसके तहत सघन चेकिंग और संदिग्ध क्षेत्रों में धरपकड़ की जा रही है जिसके चलते पुलिस को कई सफलता प्राप्त हुई।

यह है मामला

बता दें कि पहला मामला दिसंबर माह की 30 तारीख को शहर के गोपालपुरा की वीडियो गली में भाजपा नेत्री भावना जालना के घर पर रात्रि के समय अपराधियों द्वारा सरेआम फायरिंग की गई। वहीं दूसरा मामला दुर्गापुरी कॉलोनी में कुछ बदमाशों द्वारा तलवार से हमला कर आम जनता में दहशत फैलाने जैसी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया था, जिसके कारण जिले की जनता मैं खौफ व्याप्त हो रहा था इन सभी मामलों को जिले की पुलिस ने गंभीरता से लिया और इन अपराधियों की सरगर्मी से तलाश जारी कर दी यही नहीं इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इन पर इनाम भी घोषित कर रखा था।

[dgv_vimeo_video id=”789786723″]

गौरतलब है कि काफी समय से इन अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस को अपने मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर इन अपराधियों को अंततः आज धर दबोचने में सफलता हाथ लगी। इन दोनों ही वारदातों के चार अपराधियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से अपराध में उपयोग किये गए हथियार बरामद कर लिए गया है। जिससे कि जिले की जनता में अपराधियों द्वारा जो भय व्याप्त किया गया था। गिरफ्तारियों से उसमें थोड़ी कमी आई।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”789787185″]

[dgv_vimeo_video id=”789787587″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews