
Morena News: इन दिनों जिला अस्पताल में डॉक्टरों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच तनातनी का माहौल देखा जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश शर्मा के खिलाफ कुछ डॉक्टरों ने जिला कलेक्टर के पास शिकायत की है, उनका कहना है कि, “मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कलेक्टर और मंत्री के नाम पर उनसे रुपये ऐठें जा रहे हैं। ” वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश शर्मा ने इस मामले में अलग ही बयान दिया है।
डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर लगाएं गंभीर आरोप
जिला अस्पताल में डीएचओ-3 डॉ संध्या मौर्य, नूराबाद सीबीएमओ डॉक्टर गिर्राज गुप्ता अंबा, सीबीएमओ डॉ उपाध्याय जोरा, सीबीएमओ डॉ राजेश सिंह सहित लगभग 9 डॉक्टरों ने जिला कलेक्टर के पास डॉ राकेश शर्मा के खिलाफ शिकायत पर जमा करवाया है, जिसमें लिखा है कि, “सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा हमसे कलेक्टर व मंत्री के नाम पर हर महीने रुपए मांगते हैं और नहीं देने पर ट्रांसफर करवाने, वेतन काटने, सर्विस बुक में रिकॉर्ड खराब कराने आदि धमकी देते हैं।” अस्पताल के डॉक्टरों ने डॉ राकेश शर्मा पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं।
सीएमएचओ को 7 दिनों में देना होगा स्पष्टीकरण
वर्तमान में जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना भी उपस्थित नहीं हैं, कार्यवाहक कलेक्टर के रूप में जिला पंचायत सीईओ ने इस मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें 7 दिन के भीतर इन बातों का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डॉ राकेश शर्मा के कहा
सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा का कहना है कि, “कुछ डॉक्टर ऐसे हैं, जो रोज मुरैना से अपने हेड क्वार्टर के लिए सरकारी गाड़ी का उपयोग करते हैं। जब डॉ राकेश शर्मा ने व्यवस्था में सुधार लाने की कोशिश कि तो पूरा महकमा ही उनके खिलाफ उठ खड़ा हुआ।”
[dgv_vimeo_video id=”835019081″]
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

