Morena News : गैस कटर से एटीएम काटकर कैश उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Morena News : गैस कटर से एटीएम काटकर कैश उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

Morena Crime News : मुरैना जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि आए दिन लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे है, एक ऐसा ही मामला जीवाजीगंज में देखने को मिला जहां चोरों के द्वारा गैस कटर से एटीएम को काटकर लाखों रुपए नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए।

यह है मामला

बता दें कि एक बार फिर एटीएम कटर गिरोह ने पुलिस को चुनोती दी हैं।बता दे कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र जीवाजी गंज में राम जानकी मंदिर के पीछे के पॉश इलाके में एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन से लाखों रुपए की चोरी सामने आई है। चोरों ने गैस कटर से ATM मशीन को काटकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।

पुलिस अज्ञात चोरों की कर रही तलाश

एटीएम काटने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, कि वारदात में कितनी नगदी चोरी की गई है। क्योंकि बैंक प्रबंधन इसकी जांच कर रहा हैं। वहीं मौका मुआयना करने पहुंची पुलिस के हाथ एटीएम कटर गैंग की कुछ तस्वीरें लगी हैं। जिनके आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews