Morena News : नहर में डूबने से दो भाइयों की मौत, जानें पूरा मामला

mp news

Morena News : मुरैना में दो भाइयों की नहर में डूबने से मौत हो गई। ये लोग बाइक से बहन के यहां भात देने जा रहे थे। इसी दौरान देवगढ़ थाना क्षेत्र में मोड़ खतरनाक होने के कारण बाइक नहर में गिर गई। एक शख्स तो तैरकर बाहर आ गया। वहीं, गोताखोरों ने दो लोगों के शव नहर से निकाल लिए है।

यह है पूरी घटना

बता दे कि ग्वालियर के रहने वाले मोहन सिंह बघेल की बहन का ससुराल देवगढ़ थाना क्षेत्र में उत्तमपुरा गांव में है। वहां बुधवार को भांजे की शादी थी। मोहन सिंह अपने भाई बाबूलाल बघेल और रिश्तेदार पंचम सिंह के साथ बाइक से बहन के घर जा रहे थे। वह नहर के साला चौकी के सामने गुजर रहे थे कि अंधेरे में मोड़ होने के कारण बाइक अन्यंत्रित होकर सड़क से नीचे नहर में गिर गई। हादसा बुधवार रात का बताया गया हैं, जहां दोनो के शव गुरुवार को बरामद कर लिए है। हादसे के बाद पंचम सिंह तैर कर बाहर आ गए।

सूचना के बाद देवगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका। सुबह गोताखोरों और नाव की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जहाँ दोपहर में मोहन सिंह बघेल और बाबूलाल बघेल का शव बरामद कर लिया गया। दोनों भाइयों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया। मोहन सिंह बघेल ग्वालियर में हिंदू महासभा के महामंत्री थे।

मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”806324705″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews