Morena News : दो शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल बरामद    

Morena News : दो शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल बरामद    

मुरैना, संजय दीक्षित। वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे (SP Sunil Kumar Pande) ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं जिसका असर दिखाई दिया है। एसपी के निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह एवं सीएसपी प्रियंका मिश्रा ने सभी ठना प्रभारियों को  बाइक चोरों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।  परिणामस्वरुप सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  चोरी की 8 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रामवीर सैंथिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बैरियर चौराहे पर एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर खड़ा हुआ हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना से बैरियर चौराहे पर जाकर दबिश  दी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ चोरी की 8 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार की हैं। पुलिस ने आरोपी रवि पुत्र अभिषेक गुर्जर उम्र 19 वर्ष निवासी  ब्लॉकपुर जौरा वार्ड नंबर 18 और आकाश रावत पुत्र रघुवीर रावत उम्र 22 वर्ष निवासी  भूपतिपुर जौरा के घर से चोरी की 8 मोटरसाइकिल जप्त की हैं। जप्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 4 लाख रुपए बतायी गयी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews