Morena News : भतीजे की जन्मदिन पार्टी के लिए डीजे बुक करने जा रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Morena News : भतीजे की जन्मदिन पार्टी के लिए डीजे बुक करने जा रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Morena Crime News : मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े गोली मारने से पीछे नहीं हट रहे है। पुलिस का खौफ बदमाशों के दिमाग से पूरी तरह से निकल चुका है, एक ऐसा ही मामला इस्लामपुरा में देखने को मिला जहां दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई, आसपास के लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने भी युवक को पकड़ने की कोशिश नहीं की। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया गया है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार बता दें कि विशाल पुत्र रामस्वरूप निवासी इस्लामपुरा अपने भतीजे की बर्थडे पार्टी के लिए इस्लामपुरा में डीजे बुक करने जा रहा था तभी किसी ने विशाल के हाथ में गोली मार दी जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा तभी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल के सर्जिकल बोर्ड में भर्ती करा दिया है

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

वहीं सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि 2 दिन में दो फायरिंग की घटना घटित हो चुकी है लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”807877949″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews