
Morena News : मुरैना जिले में रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए पुलिस माफियाओं पर शिकंजा कसती नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि चंबल नदी से रेत का तेजी से उत्खनन किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर रेत की मंडी में तलाशी अभियान चलाया।

ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
इस दौरान उत्खनन कर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया गया है। बता दें कि पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पहली बार की गई है। जिससे इलाके के माफियांओं में हड़कंप मच गया है।
[dgv_vimeo_video id=”827878426″]
मुरैना से नितेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

