
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहाँ पुलिस ने कटर मशीन से एटीएम काटकर 21.46 लाख लाख चुराने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 लाख रुपए व दो मोबाइल जब्त किए हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दे कि एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सबलगढ़ कस्बे में 12-13 दिसंबर की दरम्यानी रात को कटर मशीन से एटीएम काटकर 21.46 लाख रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था तभी टीम का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया। पुलिस ने 800 किमी तक रास्ते में पड़ने वाले टोल नाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनसे बदमाशों तक पहुंचने के लिए काफी इनपुट मिले। इसके उपरांत राजस्थान- हरियाणा (मेवात) गैंग के सदस्यों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने संबंधी तथ्य प्राप्त हुए।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफ़ेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार से श्योपुर से नहर के रास्ते मुरैना होकर दिल्ली की तरफ निकलने वाले है पुलिस ने सूचना पर पिपरघान रोड पर नहर की पुलिया के पास पुलिस की टीम ने उन्हें रोककर पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे हुए 15 लाख रुपये, एटीएम का कटा हुआ हिस्सा तथा गैस सिलेंडर व गैस कटर बरामद किया है।
इन चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एटीएम काटने वाले चारों आरोपियों के रूप में आदिल पुत्र खुर्शीद निवासी अंदरौला थाना हथीन जिला पलवल, हरियाणा, शहजाद पुत्र ईशब खान निवासी मशीद जिला नूंह, हरियाणा, इमरान पुत्र इब्राहीम निवासी अनंत पुरा जिला कोटा, राजस्थान, शादिक उर्फ कट्टोली पुत्र ईलियाश निवासी इस्लाम पुरा थाना कोतवाली जिला श्योपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि पहले हम रेकी करते हैं, उसके बाद बिना गार्ड वाले एटीएम को निशाना बनाते हैं। रात के समय गिरोह के सभी सदस्य वारदात को अंजाम देते हैं। इस दौरान गिरोह का एक सदस्य एटीएम बूथ के बाहर आने जाने वालों पर निगरानी रखता है। आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इस चोरी में बदमाश कोटा से कार चुराकर लाए थे। पुलिस ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
