
मुरैना/संजय दीक्षित
मुरैना में नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि धौलपुर से सक्रिय चोर गैंग मुरैना में आकर मोटरसाइकिल की चोरियों को वारदात को अंजाम दे रहे है। उनके निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली अजय चानना ने टीमों को सक्रिय करते हुए दो मोटरसाइकिल चोर अजय सिंह बघेल (उम्र 21 साल) एवं गूंगा राम गुर्जर (उम्र 22 साल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी अजय सिंह बघेल तथा आरोपी गूंगा राम गुर्जर के कब्जे से चोरी की 10 मोटर साइकिल अलग-अलग स्थानों से बरामद की गई है। आरोपी अजय सिंह बघेल के कब्जे से 315 बोर का कट्टा व जिंदा कारतूस भी जप्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

