
Morena News : मध्यप्रदेश का मुरैना जिला आए दिन मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है। यहां अक्सर किसी-ना-किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर मामूली बात को सिकरवार समाज के लोगों ने एक परिवार की महिला और अनिल नाम के युवक के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें युवक को काफी ज्यादा चोटें आई हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत थाने में करवाई है। जिसकी जांच-पड़ताल जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”813515503″]
इस कारण गुस्साए लोग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुरा के आमपुरा में पीड़ित अनिल ने केएस गार्डन के पास नया मकान बनाया है। जिसका रामनवमी के अवसर पर गृह प्रवेश कार्यक्रम चल रहा था। इसलिए घर पर रिश्तेदार आये हुए थे। वहीं, सिकरवार परिवार के लोग बोर सही कर रहे थे। इसी दौरान अनिल का परिवार बाइक से आ रहा था और बोर के पाइप के ऊपर से गुजरी। जिसके बाद सिकरवार समाज के लोग उससे झगड़ा करने लगे।
लाठी-डंडो से की मारपीट
जब अनिल ने उनको रोका तो उन्होंने लाठी-डंडो से उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बाद, परिजनों अनिल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिकरवार समाज के लोगों ने अनिल के घर पर मौजूद महिला और युवतियों के साथ भी मारपीट की है।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

