MP पंचायत चुनाव: मुरैना में सरपंच प्रत्याशी के पति ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

MP पंचायत चुनाव: मुरैना में सरपंच प्रत्याशी के पति ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट। MP Panchayat Election: फिलहाल मध्यप्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनाव का उत्साह बहुत अधिक दिख रहा है। प्रत्याशी और मतदाता दोनों ही तैयार है। इस बीच मुरैना जिले के अंबाह जनपद के रूपहटी गाँव पंचायत के सरपंच प्रत्याशी ने आत्महत्या कर ली है। कारण अब तक अज्ञात है, अब तक जांच में कोई चिट्ठी भी बरामद नहीं की गई है। प्रत्याशी का नाम गुड्डी है और पति होतम कोरी।

यह भी पढ़े… ASUS ROG Phone 6 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दी है तारीख कन्फर्म, इससे पहले जान ले ये बातें

इस मामले को लोग अलग-अलग दिशा दे रहे है और कुछ तो चुनाव ने भी जोड़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक होतम कोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिजनों को इस बात की खबर मिली तो वो लोग फौरन उसे नजदीकी अंबाह अस्पताल ले गए, वहाँ के डॉक्टर ने मरीज को मुरैना जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया, लेकिन रास्ते में ही होतम की साँसे थम गई। फिलहाल गाँव में तनाव का माहौल है और सिर पर चुनाव। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वालों बिना पोस्टमार्टम के शव को गाँव ले आए। पहले वो अंबाह अस्पताल पहुँच, जहां शव को 108 एम्बुलेंस से परिजनों के साथ रवाना कर दिया गया। हालांकि पुलिस की एक टीम गाँव भेजी गई और आगे की जांच भी की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews