नर्सों ने कोरोना की जंग में शादी के प्रस्ताव को किया केंसिल

नर्सों ने कोरोना की जंग में शादी के प्रस्ताव को किया केंसिल

मुरैना।संजय दीक्षित।

देश में कोरोना वायरस से लगातार जंग जारी है।मुरैना जिला के अस्पताल में पदस्थ ऐसे ही कोरोना फाइटर्स जो कोरोना से जंग तो लड रहे है साथ ही इस जंग के लिए उन्होने अपनी शादी को भी आगे बढा दिया हैं एक लडकी के लिए शादी का मौका जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है।

उसमें भी पहले से शादी तय हो चुकी हो और अचानक से शादी को केंसिल करना पडे तो भी लोगो को बहुत परेषानी होती है।पर जिला अस्पताल में नर्स के रूप में पदस्थ,दिव्या कुषवाह ,रीना कटारे,साधना ,परमेश सहित कुछ अन्य कोरोना फाइटर्स ने अपनी शादी को कैंसिल कर इस जंग को जारी रखा हैं।इनके अनुसार इस समय देश को और अस्पताल में आ रहे मरीजो को उनकी जरूरत है।शादी तो बाद में भी हो सकती है,इसलिए इन लोगो ने अपने घरवालो को भी ये बात समझाई और कोरोना से जंग जारी रखीहैं।

जिला अस्पताल में पदस्थ लगभग 10 से अधिक स्टाफ नर्स की शादी इन दिनो होने वाली थी,,पर कोरोना से चल रही जंग के चलते इन सब ने फैसला किया कि वो शादी को बाद में करेंगे,,पहले देश के लिए अपनी सेवाए देंगी,,कोरोना से लडते हुए भले ही इनको डर लग रहा था पर अब कोरोना पाॅजिटिव मरीजो का इलाज करने के बाद वो डर भी खत्म हो गया,,। ये जज्बा ही है जो कोरोना से जंग में देश को जीत दिला रहा है।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews