कोरोना के लड़ने के लिए अब इस केंद्रीय मंत्री ने की 50 लाख की मदद

कोरोना के लड़ने के लिए अब इस केंद्रीय मंत्री ने की 50 लाख की मदद

मुरैना।

प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपील  के बीच अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपने सांसद निधि से 50 लाख दान में दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने 30 लाख रूपए मुरैना क्षेत्र को और 20 लाख श्योपुर जिले को दिए। केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए रकम को इस वायरस से संक्रमित लोगों किचन किस्सा सामग्रियों पर खर्च किया जाएगा। दरअसल इससे पहले भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी सांसद निधि से एक करोड़ पर देने का ऐलान किया था। उनके साथ पूर्व सांसद आलोक संजर ने भी अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है।

गौरतलब हो कि इससे पहले कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने 1 माह के वेतन की सहायता दी थी। इसके अलावा विधायक आलोक चतुर्वेदी ने भी 5 लाख रुपए विधायक निधि तथा निजी राशि से प्रशासन के नाम किया था जबकि भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने भी अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का ऐलान किया था। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के बाद अन्य विधायकों से भी ऐसा करने की अपील की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews