केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कहा – प्रदेश में हुए घोटालों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

arvind kejriwal

MP Election 2023/Morena AAP Party Road Show : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए तमाम दिग्गज नेता एक के बाद एक रैलियां और आमसभा में हिस्सा ले रहे हैं वहीं भाजपा-कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी दिल्ली और पंजाब के बाद मध्यप्रदेश में अपना पूरा जोर लगाने में जुटी हुई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार मध्यप्रदेश के दौरे कर रहे हैं इसी कड़ी में मुरैना में आप ने रोड शो किया। जिसमें केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश की जनता चाहती है बदलाव

बता दें कि मुरैना में रोड शो के दौरान लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। रोड शो में शामिल होने आए दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान पंजाब की सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों की ये भीड़ बता रही है कि मध्यप्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

[dgv_vimeo_video id=”882989519″]

[dgv_vimeo_video id=”882988902″]

देशभक्त लोगों की पार्टी है आप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि गरीबी नारे लगाने से दूर नहीं होगी, स्कूल बनाने से दूर होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देशभक्त लोगों की पार्टी है, कट्टर ईमानदार लोगों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इतनी तेजी से इसलिए बढ़ रही है क्योंकि वो ईमानदार है और जो काम दूसरी पार्टियों ने 75 साल में नहीं किए हम वो करके दिखा रहे हैं। केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में हुए घोटालों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।
मुरैना से नितेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”882988254″]

[dgv_vimeo_video id=”882987449″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews