दुष्कर्म के मामले में फरार 50 हज़ार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में फरार 50 हज़ार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना| संजय दीक्षित| दुष्कर्म के मामले में फरार 50 हज़ार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी ने शराब के नशे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था, और उसे मोबाइल का लालच देकर खेत में ले गया था। पुलिस ने आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के बाद आरोपी के खिलाफ अन्य मामलों के तहत मामला दर्ज किया है।

कैलारस थाना क्षेत्र के नेपरी गांव में 13 अप्रेल 2020 को नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया थ। 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था ।जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नेपरी गांव के करीब 18 से 40 वर्ष के 1500 लोगों की सूची बनाई ।जिसमें नशा करने वाले करीब 200 लोगों को थाने में ले जाकर उनकी पिटाई लगाई गई और करीब 700 युवाओं की वीडियो कॉलिंग के द्वारा परेड कराकर पीड़िता को शक्ल दिखाई गई। नाबालिग आरोपी की उम्र और हुलिया बताने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद नेपरी गांव में युवाओं की पहचान के दौरान आरोपी के भाई मातादीन व राज कुमार को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पहचान कराई गई तो एक भाई को देखकर पीड़िता ने कहा कि उस आरोपी का हुलिया ऐसा ही है, जिसने मेरे साथ बुरा काम किया है। क्योंकि आरोपी की शक्ल उस लड़के से मिलती-जुलती थी। पुलिस ने सभी एंगल से तेजी से काम किया तो मातादीन व राजकुमार के भाई कन्हैया को पीड़िता के समक्ष पेश किया तो विश्वास के साथ पीड़िता ने कहा कि यही वो लड़का है जिसने मेरे साथ बुरा काम किया है ।इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने कन्हैया से कड़ी पूछताछ की गई तो कन्हैया ने कहा कि मैंने शराब के नशे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है और उसे मोबाइल का लालच देकर खेत में ले गया था। पुलिस ने आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के बाद दुष्कर्म के खिलाफ अन्य मामलों के तहत मामला दर्ज किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews