सीसीटीवी में कैद मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीसीटीवी में कैद मोटरसाइकिल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के कुशल मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब सीसीटीवी में कैद चोरी की मोटरसाइकिल ले जाने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा गया। फरियादी अनुराग शर्मा पुत्र विष्णु दयाल शर्मा निवासी चतुरदास गली गोपाल पुरा मुरैना के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट की गई थी की कुछ दिन पहले रात्रि में उसकी मोटरसाइकिल क्लासिक 350 नंबर एमपी 06 एम आर 1695 को चोर चुरा कर ले गए हैं।जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हैं।

इस रिपोर्ट पर से थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 1294/20धारा 379 आईपी सी का मामला पंजीबद्ध किया गया था। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली अजय चानना को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली की चोरी की उक्त घटना को थाना नगरा के एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी के द्वारा अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर से थाना सिटी कोतवाली की टीम के द्वारा दबिश देकर  ना केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया बल्कि उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

इनमें से एक प्रमुख आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मुरैना में 4 स्थाई वारंट पूर्व से ही लंबित है तथा इसके अतिरिक्त थाना नगरा में भी तीन स्थाई वारंट आरोपी के विरुद्ध लंबित हैं। कई अन्य थानों से भी इसकी पुष्टि की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के अतिरिक्त सहायक उपनिरीक्षक गंभीर सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक किशन सिंह,प्रेमनारायण, आरक्षक शिवप्रताप, रामकिशन, कुलदीप  रविंद्र, अशोक , योगेंद्र, मंगल सिंह , रमेश, विनोद खरे की अहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews