पुलिस ने पकड़े शातिर बदमाश, आरोपियों से की 12 लाख की 24 मोटरसाइकिल जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने पकड़े शातिर बदमाश, आरोपियों से की 12 लाख की 24 मोटरसाइकिल जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मुरैना, संजय दीक्षित

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में जौरा एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया, थाना प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह कुशवाहा की टीम द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए अवैध हथियार सहित शातिर बदमाशों को दबोच कर उनके कब्जे से चोरी गई 12 लाख रुपए कीमत की 24 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है। साथ ही अंतरराज्यीय चोर एवं बदमाशों के कब्जे से दो अवैध कट्टे, मय कारतूस, एक कुल्हाड़ी भी जप्त की गई है।

जौरा थाने में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि जौरा एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया और जोरा थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक ने टीम द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए आरोपियों को पकड़ा है, साथ ही उनके पास से अवैध हथियार जब्त किए है। पकड़े गए बदमाशों में बंटी कुशवाह, छुटल्ली कुशवाह, ब्रजराज कुशवाहा को डकैती की योजना बनाते समय घेराबंदी कर न्यू स्टेडियम जौरा के पास से पकड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके साथी विनोद पुत्र रमेश कुशवाहा, प्रवीण पुत्र रमेश कुशवाह निवासी पिपरसा थाना सिविल लाइन मुरैना, रामप्रीत गुर्जर लोहगढ़ हाल कैथोदा महूरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए है। जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों से सघन पूछताछ में आरोपियों द्वारा पूर्व में कस्बा जोरा, सुमावली ,मुरैना ,अंबाह, पोरसा, बानमोर आदि थानों एवं ग्वालियर शिवपुरी, धौलपुर शहर से संगठित रूप से ग्रुप बनाकर मोटरसाइकिल चोरियां करना स्वीकार किया गया हैं।

इस प्रकार अलग-अलग स्थानों से कुल 24 मोटरसाइकिल बरामद की है । पूछताछ के दौरान जौरा कस्बे में मोटरसाइकिलों की चेसिस बदलना भी स्वीकार किया हैं। जौरा कस्बे के निवासी मैकेनिक फिरोज खान पुत्र राजू खान इस्लामपुरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उक्त मैकेनिक की दुकान से 4 चैसेस इंजन व अन्य पार्ट जप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews