अवैध रेत से भरे दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा, चालक भी गिरफ्तार

अवैध रेत से भरे दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा, चालक भी गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित| सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एबी रोड पर स्थित नहर के पास बीती रात पुलिस (Police) ने अवैध रेत (Illegal Sand) के भरे एक डम्फर और एक ट्रक व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों गाड़ियों को जप्त कर कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन में सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पांडे को बीती रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नेशनल हाईवे क्रमांक 3 पर स्थित नहर के पास होटल पर अवैध रेत से भरे डंपर और ट्रक खड़े हुए हैं । पुलिस अधीक्षक ने मुखबिर की सूचना से भारी संख्या में पुलिस बल को भेजकर मौके से ट्रक और डंपर को जप्त कर लिया।

वही मौके से वाहन चालक भागने की फिराक में थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों गाड़ियों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध ट्रकों को जब्त कर विधिवत कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिए हैं। खबर लिखे जाने तक ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर राजसात की कार्रवाई की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews