अलापुर गांव में देशी शराब की फैक्ट्री पर छापा, 3 लाख का माल जब्त

अलापुर गांव में देशी शराब की फैक्ट्री पर छापा, 3 लाख का माल जब्त

मुरैना|संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब बनाने वाले बदमाशों के विरुद्ध धरपकड़ एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी निर्देशन में एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया ,जौरा टीआई नरेंद्र शर्मा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आलापुर में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है ।

मुखबिर को सूचना से जौरा थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा एवं बागचीनी थाना प्रभारी के के सिंह ने मय फोर्स की मदद से ग्राम आलापुर में स्थित मोनू यादव एवं बल्लू यादव की पुरानी हवेली में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का सामान जप्त किया गया। पुलिस ने छापामार कार्यवाही में 50 पेटी अवैध देशी शराब प्लेन एवं 7 पेटी अवैध मसाला शराब, एक ड्रम ओपी ,एक पैकिंग मशीन, दो हजार ढक्कन सहित भारी मात्रा में सामान जप्त किया है।एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि अवैध शराब की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी मोनू यादव एवं बल्लू यादव फरार हो गए। जौरा थाना और बागचीनी थाने की सयुंक्त कार्यवाही की गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews