किराना दुकान से जब्त किया एक्सपायरी डेट का गुलाब जल

किराना दुकान से जब्त किया एक्सपायरी डेट का गुलाब जल

मुरैना।संजय दीक्षित।

मुकेश कुशवाहा ने दुकान पर बिक्री हेतु श्रीजी ट्रेडर्स ज्ञानचंद किराना के मालिक अंकित जैन से गुलाब जल की दो दर्जन शीशी मंगाई थी। दुकानदार को माल देने के लिए श्रीजी ट्रेडर्स का मालिक अंकित जैन दुकान पर गुलाब जल की शीशी देने आया तो वही दुकानदार की निगाह गुलाब जल की शीशी पर डबल रेफर चिपका हुआ मिला जिसको दुकानदार ने खोल कर देखा तो ऊपर के रेफर पर नवंबर 2019 की निर्माण की पर्ची चिपकी थी और जब ऊपर से रेफर हटाया तो उसी गुलाब जल की शीशी पर जनवरी 2018 की पर्ची लगी हुई मिली ।जिस पर 2 वर्ष की एक्सपायरी भी छपी हुई थी। एक ही गुलाब जल की शीशी पर दो दो निर्माण की तारीख पाई गई ।

पुराने रेफर से माना जाए तो गुलाब जल जनवरी 2020 में ही एक्सपायर हो चुका था। थोक विक्रेता होने के साथ-साथ वह जबरदस्ती एक्सपायरी गुलाब जल को दुकानदार को देने का प्रयास कर रहा था और दाम भी उसी भाव में पूरे ले रहा था। जिस पर मुकेश कुशवाह ने इसका विरोध किया तो दोनों में कहासुनी भी हुई
मौके पर पटवारी सातेश तोमर ने पहुंचकर गुलाब जल की शीशी को जप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी एक्सपाइरी डेट का गुलाब जल की बिक्री इसलिए गंभीर मानी जाती हैं क्यों कि बहुत से लोग इसका उपयोग आँख में डालने के लिए करते हैं।चुकी आँख हमारे शरीर का अत्यंत संवेदनशील अंग हैं।,इसलिए गुलाब जल का बुरा असर पड़ता हैं।इसके अलावा मिठाइयां ,पूजा और चेहरे पर लगाने के लिए उपयोग में आता हैं।एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि फिलहाल तो पटवारी से कहकर संबधित गुलाब जल को जप्त करा लिया हैं।जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे हम कार्यवाही करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews