Morena News: वर्दी हुई शर्मसार, महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरक्षक सस्पेंड, भेजा जेल

Morena News: वर्दी हुई शर्मसार, महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरक्षक सस्पेंड, भेजा जेल

मुरैना, संजय दीक्षित। मध्य प्रदेश में पुलिस (MP Polics) लोगों की सुरक्षा के लिये है, लेकिन मुरैना पुलिस पर हर बार कोई न कोई सवालियां निशान खड़े हो रहे है। अब मुरैना पुलिस (Morena Police) लाइन में पदस्थ एक आरक्षक का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आरक्षक ने महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरक्षक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। उक्त घटना की जानकारी महिला ने स्टेशन थाने आकर दी, तो पुलिस ने आरक्षक राहुल अटेरिया के खिलाफ छेडछाड़ और अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े.. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री की तबितय बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राहुल अटेरिया मुरैना शहर के उत्तमपुरा में रमेश यादव के मकान में किराए से रहता है। इसी मकान में टीकमगढ़ के जतारा का एक परिवार भी किराए से रहता है। राहुल अटरिया नशे की हालत में जतारा के परिवार के कमरे में घुस गया, जहाँ किचन में काम कर रही महिला के साथ राहुल अटेरिया छेड़छाड़ करने लगा ।जब महिला ने शोर मचाया तो उसका पति आ गया और उसने आरक्षक की हरकत पर आपत्ति दर्ज कराई तो आरक्षक राहुल ने दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली ।

पीड़ित महिला अपने पति के साथ रात में स्टेशन थाने पहुंची। जहां पुलिस (Morena sp) ने आरक्षक राहुल अटेरिया के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ।इसके बाद रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।राहुल अटेरिया के खिलाफ सस्पेंड करने की कार्यवाही भी की गई है। राहुल अटेरिया वही आरक्षक है जो कुछ दिन पहले आरआई के खिलाफ पुलिस प्रताडऩा के चलते सुसाइड नोट (Suicide note) लिखने को लेकर चर्चा में आया था।

यह भी पढ़े.. SEX RACKET: स्पा सेंटर में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालात में 17 गिरफ्तार

इससे पहले भी यह रामपुर थाने में पदस्थ मधुमक्खी पालकों से मारपीट व धमका कर वसूली करने के आरोपों में घिरा था। भाजपा नेता सरला रावत की शिकायत पर बीते महीने ही राहुल अटेरिया को रामपुर थाने से हटाकर लाइन अटैच किया गया था।महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले उक्त आरक्षक को लेकर लोगों में चर्चा है कि जब पुलिस की खाकी वर्दी पहनने वाले ही इस तरह की हरकत करेंगे तो आमजनता को पुलिस से विश्वास पूरी तरह हट जाएगा। इस पूरे मामले में टीआई आशीष राजपूत का कहना है कि राहुल अटेरिया नशीले पदार्थ का सेवन किए हुए था पीड़ित महिला की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर रात में ही गिरफ्तार कर कर लिया और जेल भेज दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews