
Morena Crime News : मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अंबाह में स्थित सर्राफा व्यापारी संतोष वर्मा पूर्व पार्षद की दुकान पर अनगिनत गोलियां चलाई हैं। सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने हफ्ता मांगा था लेकिन जब हफ्ता देने से मना किया तो बदमाशों ने पूर्व पार्षद संतोष वर्मा सर्राफा व्यापारी के दुकान पर पिस्टल और रिवाल्वर से करीब 17 से 18 फायर किये है।

पत्र भेजकर हफ्ता वसूली की मांग
व्यापारी का कहना है की आशु तोमर नाम का कोई बदमाश है उसने 4 महीने पहले मिठाई के डिब्बे में पत्र भेजकर हफ्ता वसूली की मांग की थी, उसमें लिखा था अगर आप मुझे 5 लाख रुपए देते हैं तो ठीक है नहीं फिर में आपको देख लूंगा। इसी बात को लेकर बाइक पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है फायरिंग की घटना में किसी भी ग्राहक और किसी भी व्यक्ति के गोली नहीं लगी है लेकिन बदमाशों ने व्यापारी को मारने में पूरी ताकत झोंक दी।
व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
मामले को लेकर व्यापारियों ने थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया। साथ ही, एकत्रित होकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी को ज्ञापन सौंपा है। बता दें कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धारा 307 एवं 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर अस्पताल रोड एवं आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गई थी।
इनाम घोषित
वहीं, इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बता दें कि फायरिंग करने वाले बदमाश पर ग्वालियर में भी इनाम घोषित है, जिस को पकड़ने के लिए पुलिस काफी दिनों से प्रयास कर रही थी।
[dgv_vimeo_video id=”787546208″]
[dgv_vimeo_video id=”787547154″]
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

