सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- “कमलनाथ नहीं बोरानाथ हो गए थे पूर्व सीएम”

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- “कमलनाथ नहीं बोरानाथ हो गए थे पूर्व सीएम”

मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना विधानसभा के गल्ला मंडी स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने करोड़ रुपये के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सीएम ने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ‘बोरानाथ’ हो गए थे। वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। मुख्यमंत्री के पास अपने विधायक मंत्रियों के लिए समय नहीं था। लेकिन जो बोरा भरकर आते थे वो मुलाकात के बाद खाली बोरा लेकर जाते थे, वे कभी भी आ सकते थे। विधायकों मंत्रियों से कहते थे चलो चलो, लेकिन सिंधिया जी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ही चलता कर दिया अब आपकी बारी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुरैना के विकास के लिये शुरू किए जा रहे कार्यों का यह ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। मुरैना का विकास तेजी से किया जायेगा। पूर्व सरकार के समय जो विकास की गति रूकी थी उसे अब और तेज गति से पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाँव, गरीब और किसान के हित में सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। हर गरीब को एक रूपए प्रतिकिलो के मान से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश में 16 सितम्बर से 12 बजे के बाद 35 लाख परिवारों को एक रूपए प्रतिकिलो कीमत पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु खाद्यान्न पर्ची का वितरण किया जाएगा। प्रदेश का कोई भी गरीब भूखा नही सोएगा ,गरीब की थाली खाली नही रहेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जनहित की जो भी योजनायें बंद की थी, हम उन सबको चालू कर जरूरतमंदों को उसका लाभ दिलायेंगे। मुरैना में विकास के साथ-साथ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो, इसके लिये नए उद्योग लाने की दिशा में भी सार्थक प्रयास किए जायेंगे। नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews