प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस बात से सहमत नहीं कलेक्टर, दिया ये आदेश

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस बात से सहमत नहीं कलेक्टर, दिया ये आदेश

मुरैना/संजय दीक्षित

कोरोना (corona) के इस संक्रमण काल में लोगों को स्वास्थ्य विभाग (health department) सलाह दे रहा है कि वह अपना चेहरा ढंककर निकले और कम से कम मुंह और नाक तो पूरी तरह से ढंककर रहे। इसके लिए आमतौर पर लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) यह कह चुके हैं कि मास्क ना होने की स्थिति में लोग गमछे को उसकी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने तो बाकायदा डेमो देकर यह बताया था कि किस तरह से गमछे का इस्तेमाल करके कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है।

लेकिन मुरैना (morena) की कलेक्टर (collector) प्रियंका दास (priyanka das) शायद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस बात से सहमत नहीं हैं। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह चेहरे पर गमछा लपेटकर नहीं, केवल मास्क लगाकर आएं और मास्क यदि नहीं मिलता है तो इसके लिए बाकायदा स्टॉल लगाकर 10 रूपये में मास्क कलेक्ट्रेट के बाहर बेचा जा रहा है। कलेक्टर ने इस आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। दरअसल इस तरह की कार्रवाई इंदौर के कलेक्टर भी पूर्व में कर चुके हैं। लेकिन आदेश जैसे ही वायरल हुआ था उन्हें तुरंत अपना आदेश वापस लेना पड़ा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews