सरसों की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 71 बोरी सरसों और ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त

सरसों की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 71 बोरी सरसों और ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त

मुरैना| संजय दीक्षित| पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हँसराज सिंह के निर्देशन में वेयर हाउस में हुई चोरी का खुलासा किया गया हैं। सिविल लाइन थाने में कुछ दिन पूर्व श्याम मारुति के पास गुप्ता वेयरहाउस से सरसों की बोरी चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई। जिसके बाद सिविल लाइन टीआई ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए आज तीन आरोपियों को सरसों की बोरी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के कब्जे से 71 बोरी सरसों और ट्रैक्टर ट्रॉली भी जप्त की गई है। ट्रैक्टर और सरसों की कीमत मिलाकर करीब ₹500000 अंकित की गई है। पकड़े गए आरोपियों में अनिल सिकरवार पुत्र दफेदार निवासी नंदगांगोली, उमेश सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी भैंसाई और रवि पुत्र महेश कुशवाह निवासी वेरियन का पुरा को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके 4 साथी उपेंद्र परमार ,मुकेश कुशवाह ,प्रह्लाद सिंह और बलराम सिंह फरार हैं।फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews