छात्रावास अधीक्षक की मनमानी से फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हुए दो दर्जन बच्चे

छात्रावास अधीक्षक की मनमानी से फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हुए दो दर्जन बच्चे

मुरैना। संजय दीक्षित।

शहर के संभागीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में फ़ूड पॉइज़निंग से करीब दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए।बीमार बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बीमार आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बताया कि करीब तीन दिन पहले पूड़ी सब्जी खा लिया था।जिसके बाद तीन दिन से दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए।बीमार बच्चों की सूचना छात्रावास के अधीक्षक को दी तो उन्होंने उल्टी दस्त की गोली खिलाकर छात्रावास में आराम करने के लिए बोल दिया।इसके बाद कल रात से ज्यादा तबियत खराब होने लगी तो छात्रावास के टीचर बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा कर चले गए ।

छात्रों की माने तो अच्छी क्वालिटी का खाना भी नही दिया जाता हैं।इसलिए बच्चे बीमार पड़ जाते है।बच्चों को इलाज के नाम पर सिर्फ अधीक्षक द्वारा गाली दी जाती हैं ।आदिम जाति कल्याण विभाग के संभागीय उपायुक्त के नियंत्रण में संचालित छात्रावास भगवान भरोसे चल रहा हैं मॉनिटरिंग और आकस्मिक निरीक्षण की व्यवस्था दुरुस्त न होने से स्टाफ मनमानी कर रहा है।बीमारियां होने पर छात्रावास प्रबंधन के द्वारा चेकअप भी नही कराते हुए केवल धमकी दी जाती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews