
MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव में मुरैना जिले की दिमनी सीट से प्रत्याशी बनाये गए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया, गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना श्योपुर संसदीय सीट से अभी सांसद हैं और दिमनी विधानसभा इसी लोकसभा क्षेत्र में आती है।

भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को दी है टिकट
मप्र विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की घोषणा करते समय भाजपा ने इस बार तब सबको चौंका दिया जब पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को मैदान में उतारा, भाजपा के इस फैसले पर कांग्रेस हमलावर है और तंज कस रही है कि भाजपा के पास विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए नेता ही हैं इसलिए सांसदों और मंत्रियों को टिकट दिए हैं, उधर भाजपा नेता इसे पार्टी की चुनाव जीतने की रणनीति बता रहे हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दाखिल किया नामांकन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आज अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन फॉर्म सौंपा, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता सच और झूठ का अंतर समझती है, कांग्रेस को सिर्फ भ्रम फैलाना आता है झूठ बोलना आता लेकिन भाजपा विकास और जन कल्याण के लिए राजनीति करती है, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

[dgv_vimeo_video id=”878601230″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

