मुरैना में अज्ञात लोगों ने महिला के पैर में मारी गोली

मुरैना में अज्ञात लोगों ने महिला के पैर में मारी गोली

मुरैना। संजय दीक्षित

मुरैना स्टेशन थाना क्षेत्र के शिकारपुर फाटक के पास तीन बाइक सवार युवकों ने एक महिला को गोली मार दी। यह गोली महिला के पैर में जा कर लगी। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार शारदा गुर्जर (Sharda Gujjar) अपने भतीजे रुस्तम सिंह (Rustam Singh) के साथ बाइक पर सवार होकर दौनारी गांव की तरफ जा रही थी, तभी तीन बाइक पर सवार करीब 7 लोगों ने रुस्तम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी । वहीं इस बीच जब शारदा गुर्जर (Sharda Gujjar) ने बीच बचाव किया तो अज्ञात युवकों ने शारदा के पैर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। शारदा गुर्जर (Sharda Gujjar) की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।

इस बीच घायल शारदा ने बताया कि उनका उनके दामाद के साथ पुराना विवाद चला आ रहा हैं। जिसकी रिपोर्ट वह थाने में दर्ज कराने गई थी। उन्होंने बताया की राजीनामा के चलते अज्ञात लोगों ने उनके पैर में गोली मार दी। वहीं फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews