
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज सुबह बड़ी कार्रवाई की गई, जिसके कारण यह विषय पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, जेल में पदस्थ उप जेलर के घर समेत उनके कई ठिकानों पर विजिलेंस टीम पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। जहां घर पर उन्हें ताला लटका हुआ मिला है। इसके अलावा, जिला जेल में पदस्थ सब जेलर हरिओम पाराशर के ग्वालियर कृष्णा अपार्टमेंट आवास, गोले के मंदिर और उनके निवास जिला जेल में भी छापेमार कार्रवाई की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला आय से अधिक संपत्ति का होना बताया जा रहा है।

इस मामले में टीम के अधिकारी का कहना है कि, इनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली है। इसलिए टीम आज यहां पहुंची है और उनके ग्वालियर समेत मुरैना के सभी ठिकानों की तलाशी लेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”793565625″]
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

