
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बार अपराधिक किस्म की घटना सामने आई है। जहां लोगों ने कानून को अपने हाथों में ले लिया है। दरअसल, सिहोनिया थाना क्षेत्र के माता का पुरा में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली को पकड़ने गई थाना प्रभारी रूबी तोमर और उनकी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें थाना प्रभारी के मामूली चोटें आई है।
थाना प्रभारी को आई चोटें
मिली जानकारी के अनुसार, अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में सिहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर अपनी टीम के साथ रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर थाने लेकर आ रही थी तभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हमला बोल दिया, जिसमें थाना प्रभारी के मामूली चोटें आई हैं।
[dgv_vimeo_video id=”797954868″]
मामला दर्ज
बता दें कि हमलावर ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर मौके से भाग गए। इसके साथ ही, वापस थाने लौटते समय पुलिस ने अवैध पत्थर से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। हमलावरों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और माफियाओं को पकड़ने के लिए क्यूआरएफ और पुलिस की टीम ग्रामीणों को पकड़ने के लिए रवाना हो चुकी है।
[dgv_vimeo_video id=”797953429″]
मुरैना से संजय दीक्षित की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

