
Morena News : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शौचालय के लिए गई महिला के ऊपर छत गिर गया। जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

सबलगढ़ तहसील का मामला
दरअसल, मामला सबलगढ़ तहसील के वार्ड नंबर 16 सुनहरी गली का है, जहां मृतका रश्मि रोज की तरह अपना काम खत्म करके सोने चली गई। आखिर इस महिला को क्या मालूम था कि वह दूसरे दिन का सवेरा नहीं देख पाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह सूरज उगने से पहले अपने बिस्तर से उठ घर के छज्जे पर बने टायलेट में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जिसके बाद घर के सदस्य, मोहल्ले के लोग मकान के पास इकट्ठे हो गए। लोगों ने छत का मलवा जल्दी से हटाकर महिला को बाहर निकाला लेकिन शरीर में कोई भी हलचल ना होने पर आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

