कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक के बेटे समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक के बेटे समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

इंदौर, आकाश धोलपुरे| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के लिए जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे उपचुनाव की जंग रोचक होती जा रही है| एक दूसरे पर वार पलटवार के बीच दल बदल का दौर भी जारी है| इंदौर (Indore) में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है| पूर्व विधायक के बेटे ने भाजपा का दामन थाम लिया है|

देपालपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बापू सिंह मंडलोई के पुत्र मनोहर मंडलोई गुरूवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक रमेश मेंदोला ने मनोहर और समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि मनोहर मंडलोई सहकारिता क्षेत्र के नेता और देपालपुर के पूर्व विधायक एवं कलोता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बापू सिंह मंडलोई के पुत्र हैं। मनोहर के भाजपा प्रवेश के बाद कांग्रेस को कलोता समाज के वोटों पर असर पड़ सकता है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews