भाजपा प्रत्याशी समर्थक ने किया कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक पर जानलेवा हमला!

भाजपा प्रत्याशी समर्थक ने किया कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक पर जानलेवा हमला!

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। उपचुनाव के लिए नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग उनके समर्थकों में खूनी संघर्ष में बदलने लगी है। ताजा घटनाक्रम ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व विधानसभा का हैं जहाँ से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी के समर्थक पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक ने मारपीट करने जानलेवा हमला करने और जान से मार देने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने घायल कांग्रेस नेता की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी समर्थक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा से पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भाजपा के उम्मीदवार हैं जबकि सतीश सिंह सिकरवार कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। खास बात ये है कि विधानसभा चुनाव में ये दोनों ही उम्मीदवार आमने सामने थे और इस बार भी दोनों सामने हैं लेकिन दोनों ने दल बदल लिए हैं, जिसके चलते इनके समर्थक भी बंट गए हैं। समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंट वार चलता रहता है और आज वही कमेंट वार खूनी संघर्ष में बदल गया।

सतीश सिंह सिकरवार समर्थक रूप सिंह राजावत के मुताबिक पिछले दिनों भाजपा नेता अनिल सिंह सिकरवार ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उसे भी टैग किया गया था। उसने जवाब में लिख दिया कि बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए। जिसके बाद मुन्नालाल समर्थक नंदू चौहान ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि मैंने धमकी को सामान्य रूप से लिया लेकिन आज जब वो थाटीपुर चौराहे से जा रहा था तो नंदू ने साथियों के साथ उनपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें लाठी डंडो से मारा और उंगली काट दी । कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार के भाई मानवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता को जान से मारने की कोशिश की गई। उसपर धार दार हथियार से हमला किया गया, बेल्ट से गला दबाया गया, भाजपा को गुंडों का संरक्षण है, नंदू चौहान पहले भी इस तरह के मामलों में लिप्त रहा है इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उधर पुलिस का कहना है कि हमने मेडिकल करा दिया है और फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews