MP उपचुनाव 2020- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर बीजेपी को बढ़त

MP उपचुनाव 2020- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर बीजेपी को बढ़त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों से ही अधिकांश स्थानों पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के ताज़ा आंकड़ों में भी बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 8 और बीएसपी के खाते में 1 सीट दिखाई जा रही है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक अब तक 25 सीटों का रुझान उसकी वेबसाइट पर देखा जा सकता है। हालांकि ये बात साफ कर दें कि ये फिलहाल के रूझान हैं, नतीजे नहीं। लेकिन फिर भी कहा जा सकता है कि यदि रूझान नतीजों में बदले तो बीजेपी सरकार में बनी रहती नजर आ रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews