कांग्रेस पर जमकर बरसे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , कहा- दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद

bjp vd sharma

इंदौर,आकाश धोलपुरे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सांवेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बीजेपी की रीति नीति और किसान हित की बातों को सामने रख कांग्रेस की 15 माह की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वचन पत्र के कोई भी वादे कांग्रेस ने पूरे नहीं किये है। वही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया।

दरअसल, मध्य प्रदेश में 28 विधानसभाओं पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जहां कांग्रेस आज से लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रही है, वही बीजेपी भी अब सभी सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गई है। नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच भारतीय जनता पार्टी एक रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक बार फिर टारगेट कर रही है।

ये भी पढ़े – वचन पत्र से राहुल-दिग्विजय गायब, भाजपा बोली “एक उंगली उठाओगे तो चार आपकी ओर उठेंगी”

प्रदेश के उपचुनाव के एपिसेंटर सांवेर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र बचाने की बात करना हास्यास्पद लगता है। कांग्रेस राजमाता सिंधिया जैसा व्यक्तित्व को 19 महीने तक जेल में रखकर कांग्रेस ने लोकतंत्र को तार-तार किया है। वही बीडी शर्मा ने बाटला हाउस एनकाउंटर को लेकर दिग्विजय को निशाने पर लिया, साथ ही बीडी शर्मा ने दिग्विजय को देश का सबसे बड़ा जयचंद बताया।

इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को रावण बताने वाले बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कमलनाथ बुजुर्ग हो चुके है और वे जनता के बीच नहीं जा सकते है। ऐसे में उनके गुर्गे जो कैलाश जी को रावण कह रहे है, पहले वो अपनी शक्ल देखे और जनता तुम्हे कैसे देखती है अगर ये बात कहोगे तो जनता तुम्हारे चेहरे पर रावण का मुखौटा लगा देगी।

वही उन्होंने ये भी कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस ने छल किया है और 15 माह बाद जब सीएम शिवराज बने तो सबसे पहले उन्होंने किसान बीमा योजना की प्रीमियम राशि भरवाई, जिसे कमलनाथ सरकार खा गई थी। सांवेर में तल्ख तेवर में बीडी शर्मा ने जता दिया है कि बीजेपी किसी भी कीमत पर कांग्रेस और कमलनाथ की दोबारा सत्ता में वापसी नही होने देगी। फिलहाल, प्रदेश में उपचुनाव की जुबानी जंग जारी है जिसमे कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी भारी नजर आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews