CM Shivraj Singh ने सांवेर में कहा – जनता तुलसी को विधायक बनाये मंत्री तो मैं बना ही दूंगा

cm-shivraj-said-i-will-make-tulsi-silawat-a-minister

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर के सांवेर में अब बीजेपी तुलसी सिलावट के लिए पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। जहां दोपहर कोफायरब्रांड ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर के डाकच्या ने पूर्व सीएम कमलनाथ को अहंकारी बताते जमकर शब्दो के बाण चलाये थे, वही शाम होते होते सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) ने सांवेर के सेमल्या चाउ से निपानिया, पिपल्याकुमार, ज्ञान शिला कॉलोनी तक रोड़ शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम रोड़ शो के दौरान नजर आया। बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट के समर्थन में सीएम ने रोड़ शो के पहले लोगों को संबोधित किया और सांवेर की जनता को विश्वास दिलाया कि आप तुलसी सिलावट को विधायक बनाओ मंत्री मैं बना दूंगा।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) कहा कि विकास का तो ये अभी ट्रेलर और अभी पिक्चर बाकि है। उन्होंने कहा कि कन्यादान योजना, तीर्थ दर्शन योजना फिर से शुरू होगी। वही सांवेर में जितने भी गरीब है वो 3 साल के अंदर कोई भी कच्चे मकान में नही रहेगा। वही पीने के पानी के लिए हर गांव में पाइप लाइन बिछाकर टोटी वाले नल लगाकर पहुंचेगा। वही सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) ने लोगों से कांग्रेस ने कभी कुछ नही किया उनका सिर्फ एक काम है शिवराज को गाली देना और नारियल फोड़ने वाली बात कहते है अरे जब मैं विकास के कार्य करूंगा तो नारियल नही फोडूंगा क्या।

वही सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में तुलसी सिलावट ने इस्तीफा दिया मंत्री पद छोड़कर आये और इसलिए तुलसी सिलावट को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयी बनाये। कमल के फूल पर बटन दबाएंगे तो एक वोट तुलसी को मिलेगा और दूसरा वोट अपने आप शिवराजसिंह चौहान को मिल जाएगा और नरेंद्र मोदी जी के भी हाथ मजबूत होंगे। इसलिये सभी से निवेदन है 3 तारीख को कमल के फूल पर बटन दबाकर बीजेपी को जिताये, तुलसी को फिर से अपना विधायक बनाये, मंत्री तो मैं बना ही दूंगा।

वही रोड़ शो के पहले जनता से सीएम ने ये भी कहा तुलसी जब कांग्रेस के मंत्री थे तब कमलनाथ के पास काम के लिए जाते थे तो वो कहते थे कि पैसे नही है और मैं कहता हूं कि मेरे पास पैसे की कोई कमी नही है। अब आप बताओ आपको रोने वाला मुख्यमंत्री चाहिए क्या लेकिन मामा तो कही से भी पैसा लाएगा और गरीबो किसानों के लिए कोई कमी नही आने देगा। वही उन्होंने कहा जिन किसानों पर कर्जमाफी के चक्कर में ब्याज की गठरी रखा गई वो गठरी मामा उतारेगा।
इसके साथ ही उन्होंने इंदौर में कहा कि हर वो योजना जिन्हें कांग्रेस द्वारा बंद किया गया था उन योजनाओं को बीजेपी फिर से शुरू करेगी।

कुल मिलाकर इंदौर में आज बीजेपी के दोनों स्टार प्रचारको ने बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगो को विश्वास से भर दिया है। फिलहाल, मतदान 3 नवंबर को होना है ऐसे में अब जनता का रुख क्या रहेगा इस सवाल का जबाव तो 10 नवंबर को ही मिल पायेगा लेकिन सांवेर के आंगन में तुलसी खिलेगी या प्रेम का योग बनेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews