कांग्रेस विधायक का हमला, एक राजघराने ने ग्वालियर को पूरे विश्व में शर्मसार कर दिया

कांग्रेस विधायक का हमला, एक राजघराने ने ग्वालियर को पूरे विश्व में शर्मसार कर दिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में 28 सीटों पर हो रहे उप चुनाव (Byelection) में जनता के बुनियादी मुद्दे गायब हैं जो मुद्दा हावी है वो है गद्दारी और खुद्दारी। इसी मुद्दे पर भाजपा (BJP) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर हमलावर कांग्रेस के एक विधायक ने रविवार को सिंधिया का नाम लिए बिना एक बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि एक राजघराने ने पूरे विश्व में ग्वालियर को शर्मसार कर दिया।

कमलनाथ सरकार को अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ गिराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में रविवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस विधायक ने बिना नाम लिए सिंधिया और उनके परिवार पर बड़ा हमला किया है। विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि “हम लोगों ने ग्वालियर में जन्म लिया है तो हम का तक इस बात का दंश झेलेंगे कि 1857 में जो गद्दारी की गई उसका कलंक भी ग्वालियर की जनता पर लगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मारने उनकी हत्या करने के लिए जिस पिस्टल का उपयोग हुआ वो भी ग्वालियर के राजघराने से गई इस दंश को हम कब तक झेलेंगे। उन्होंने कहा कि इस काले इतिहास के पन्नों पर धीरे धीरे धूल जम रही थी तब तक 2020 में फिर ग्वालियर के राजघराने ने लोकतंत्र की हत्या कर दी और ग्वालियर को पूरे विश्व में शर्मसार कर दिया। क्या हमने ग्वालियर में जन्म लिया ये हमारा जुर्म है? अब ये जो चुनाव है ये इस बात का बदला लेने का, अपने आप को प्रमाणित करने का चुनाव है और जिनके कारण ग्वालियर चंबल संभाग के एक एक व्यक्ति का अपमान हुआ उनसे बदला लेने का समय है उन गद्दारों को सबक सिखाने का समय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews