ऊर्जा मंत्री बोले- ये जीत जनता की, उसने अपमान का बदला ले लिया, रात में मना जश्न

ऊर्जा मंत्री बोले- ये जीत जनता की, उसने अपमान का बदला ले लिया, रात में मना जश्न

ग्वालियर,अतुल सक्सेना| प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर विधानसभा से बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज कर जिले की एक मात्र सीट भाजपा की झोली में डाली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील शर्मा को बड़े अंतर से हरा दिया। जीत के बाद ऊर्जा मंत्री के समर्थकों ने जश्न मनाया। प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि ये जनता की जीत है और जनता ने अपने अपमान का बदला कांग्रेस से ले लिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अंग्रेजों की तरह प्रदेश को लूटने आये थे और अब लूट कर वापस दिल्ली लौट जायेंगे।

ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने पुराने दोस्त कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा को 33123 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। खास बात ये रही कि प्रद्युम्न सिंह तोमर एक भी राउंड में पीछे नहीं रहे। उन्होंने हर राउंड में कांग्रेस को जबरदस्त मात दी। जीत के बाद उनके समर्थकों ने जश्न मनाया, अतिशबाजी की, मिठाई बांटी और मतगणना स्थल से घर तक ट्रक पर बैठाकर जुलूस निकाला।

कमलनाथ अंग्रेजों की तरह लूटने आये थे अब वापस दिल्ली लौट जायेंगे

उन्होंने जनता को उसके फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ये चुनाव जनता अपने हक के लिए लड़ रही थी। जो गद्दारी कमलनाथ और कांग्रेस की सरकार ने ग्वालियर के साथ की थी, विकास के लिए पैसा नहीं दिया था उसका जवाब देने के लिए लड़ रही थी। इसलिए ये मेरी नहीं जनता की जीत है। जनता ने उसके साथ की गई गद्दारी का बदला ले लिया है। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मैं पहले भी सेवक था और आज भी हूँ आगे भी रहूँगा। कमलनाथ के परिणामो से पहले पीसीसी से चले जाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी अंग्रेजों की तरह थे उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी की तरफ प्रदेश को लूटने का काम किया। 15 महीने के लिए दिल्ली से आये थे अब विमान तैयार है वापस दिल्ली लौट जायेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews