सिंधिया का कमलनाथ पर निशाना, ग्वालियर के नाम को कलंक लगा रहे हैं, मिलकर कलंक मिटाना है

सिंधिया का कमलनाथ पर निशाना, ग्वालियर के नाम को कलंक लगा रहे हैं, मिलकर कलंक मिटाना है

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस नेताओं पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति ग्वालियर को कलंक लगा रहा है ग्वालियर के मान सम्मान ईमान को बेइज्जत कर रहा है वर्तमान में ग्वालियर के बारे में जो आज वक्तव्य दे रहे हैं वो सिर्फ सिंधिया परिवार के बारे में नहीं कह रहे वो समूचे ग्वालियर चंबल संभाग की जनता के बारे में कह रहे हैं। इसलिए मुझे और आपको मिलकर 3 तारीख को ये कलंक मिटाना है।

शहर के व्यापारियों ,उद्योगपतियों और समाज सेवियों ने गुरुवार को एक होटल में अपने से अपनों की बात कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया थे उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे पिताजी ने मिलकर 50 साल कांग्रेस की सेवा की तब कांग्रेस में किसी को वो बातें याद नहीं आईं जो आज कर रहे हैंं। आज सिंधिया परिवार के बारें में अनर्गल बातें कही जा रही हैं। वो व्यक्ति ग्वालियर को कलंकित कर रहा है, ग्वालियर के मान, सम्मान, ईमान को बेइज्जत कर रहे हैं। आज जो वक्तव्य दे रहे हैं वो सिंधिया परिवार के लिये नहीं कह रहे पूरे ग्वालियर चंबल संभाग की जनता के बारे में कह रहे हैं। इसलिए हम सबको मिलकर 3 तारीख को इस कलंक को मिटाना है।

सांसद सिंधिया ने कहा कि मुझे कभी कुर्सी, पद की लालसा नहीं रहे लालसा रही तो सिर्फ आपके दिल में स्थान पाने की। अरे जिसे 15 महीने ग्वालियर में आने की फुर्सत नहीं मिली अब जनता से बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं उस समय वल्लभ भवन में नोट की चिंता थी अब वोट की चिंता है तो बाहर निकले हैं। सिंधिया ने कहा कि कुछ समय पहले मैं और शिवराज जी अलग थे , हमारे रास्ते अलग थे,प्लेट फॉर्म अलग था लेकिन लक्ष्य एक था वो था विकास और जन सेवा। दो जन सेवक अलग अलग रहकर सेवा कर रहे थें अब शिव ज्योति की जोड़ी आपके सामने है। आपको तय करना है कि आपको शिव ज्योति की जोड़ी चाहिए या कमलनाथ दिग्विजय की जोड़ी।

ग्वालियर विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तारीफ करते हुए कहा कि ये शायद देश में इकलौता ऐसा मंत्री है जिसे गंदगी दिख जाती है तो नाली में उतर जाता है, पानी की समस्या क्षेत्र में हुई तो तपती धूप में चप्पल त्याग दी। अरे ये आपका ही बीज है जो अब वृक्ष बन गया है अब ये छाया भी आपको देगा। उन्होंने कहा कि एक कमलनाथ मुख्यमंत्री थे जिनके पास ग्वालियर चंबल के लिये ना पैसा था ना समय और एक शिवराज सिंह चौहान हैं जिन्होंने ग्वालियर चंबल ही नही पूरे प्रदेश के लिए खजाना खोल दिया है आप आपको तय करना है कि यदि आपको भविष्य सुरक्षित रखना है, क्षेत्र का विकास चाहिए तो आप शवराज जी, मेरे और भाजपा की ताकत बढ़ाओ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews