ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में भाषण सुनने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, मचा हड़कंप

Mandhata Scindia

खंडवा, सुशील विधानी| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में उपचुनाव (By-election) की परीक्षा पास करने दिग्गज नेता पूरा जोर लगा रहे हैं| सरकार का भविष्य तय करने वाले उपचुनावों में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी लगातार सभाये कर रहे हैं| रविवार को सिंधिया मांधाता उपचुनाव (Mandhata) के लिए बीजेपी (BJP) की ओर से मूंदी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे| इसी दौरान एक हादसा हो गया| सिंधिया का भाषण सुनने आए एक बुजुर्ग की पंडाल में ही मौत हो गई| सभा के दौरान ज्योतिरादित्य ने एक मिनट का मौन रखकर मृतक को श्रद्धांजलि दी।

बीजेपी के स्टार प्रचारक राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मूंदी में रैवार को आमसभा थी| बीजेपी उम्मीदवार नारायण पटेल के समर्थन में जनसभा को सिंधिया ने संबोधित किया। इस दौरान एक बुजुर्ग की पंडाल में ही मौत हो गई। 70 वर्षीय जीवन सिंह मूंदी के निकट ग्राम चांदपुर (उतावद) के रहने वाले थे। यह हादसा सिंधिया के मंच पर पहुंचने से पहले हुआ। अचानक कुर्सी पर बैठे-बैठे उन्हें हार्टअटैक आ गया| तभी वहां मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए| जहां चिकित्सक ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया| ज्योतिरादित्य ने एक मिनट का मौन रखकर मृतक को श्रद्धांजलि दी।

जनता को सम्बोधित करते हुए सिंधिया ने कहा देश का दिल मध्यप्रदेश है और इस की धड़कन यहां का मतदाता है इसलिए प्रदेश के किसान गरीब महिला युवा के साथ वादाखिलाफी और गद्दारी करने वाली कमलनाथ की सरकार को धूल चटाने का काम मैने किया है, मैं यह वचन देता हूं कि अन्नदाता और गरीब के साथ अन्याय व वादाखिलाफी कभी सहन नहीं कि जाएगी। अन्नदाता और गरीबों के हितों की चिंता करने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की शिव-ज्योति जोड़ी खड़ी है|

Scindia

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सभा में बुजुर्ग की मौत को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ट्वीट कर निशाना साधा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews