शिवराज पर जमकर बरसे कमलनाथ, मंच से दिया खुला चैलेंज

कमलनाथ

इंदौर/सांवेर, आकाश धोलपुरे| सांवेर विधानसभा क्षेत्र (Sanwer Assembly) में आयोजित सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर जमकर बरसे| कमलनाथ ने मंच से सीएम शिवराज को खुला चैलेंज देते हुए सार्वजनिक बहस की चुनौती दी| उन्होंने कहा शिवराज मुझे उद्योगपति कहते हैं, आप बता सकते हैं कौनसा उद्योग मेरा है, एक उद्योग का नाम बता दीजिये, शिवराज आप तो झूठ बहुत बोलते हैं लेकिन झूठ बोलने की भी एक हद होती है|

पूर्व सीएम ने कहा शिवराज कहते हैं कि कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया, मैं आपको चैलेंज करता हूँ, जब मैं केंद्र में मंत्री था तब आप मेरे पास आते थे, शिवराज जी कान खोल कर सुन लीजिये आपने ही मुझे धन्यवाद दिया था, सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश को पैसा दिया था, आपको याद ही होगा, यह सब तो रिकॉर्ड पर है।

हमारी वोट से और शिवराज की नोट से बनी सरकार
कमलनाथ ने कहा शिवराज आप तो झूठ बहुत बोलते हैं लेकिन झूठ बोलने की भी एक हद होती है, आपको बताना चाहिए कि जब मैंने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की तो आपके पेट में दर्द क्यों हुआ। मध्यप्रदेश में सौदेबाजी के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार वोट से नहीं बल्कि नोट से बनी है। कमलनाथ ने कहा शिवराज कहते हैं मैं किसान का बेटा हूं लेकिन फिर क्यों किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश नंबर वन है। शिवराज जी का सिर्फ मुंह बहुत चलता है, वह सिर्फ घोषणा करते हैं।

शाहरुख और सलमान से अच्छे एक्टर हैं शिवराज
कमलनाथ ने कहा शिवराजसिंह चौहान एक्टिंग अच्छी कर लेते हैं। उनके आगे तो शाहरुख सलमान खान भी शर्मा जाए। उन्हें मुंबई चले जाना चाहिए। कभी मंच पर लेट जाते हैं, घुटने टेक लेते हैं, कहेंगे जनता मेरी भगवान् है, आपका भगवान् तो माफिया है जनता को मूर्ख मत बनाइये|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews