MP By-election 2020 : भाजपा में इन नेता पुत्रो ने संभाली कमान, जातिगत समीकरण पर फोकस

MP By-election 2020 : भाजपा में इन नेता पुत्रो ने संभाली कमान, जातिगत समीकरण पर फोकस

देवास/हाटपिपल्या,सोमेश उपाध्याय। हाटपिपल्या में होने जा रहा विधानसभा उपचुनाव (MP By-election 2020) दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। लिहाजा दोनों ही दल चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है। ऐसा पहली दफ़ा है जब हॉटपिपल्या विधानसभा चुनाव की पूरी कमान युवाओं के हाथ मे है। दोनों दलों के प्रत्याशी भी युवा ही है।

उपचुनाव (MP By-election 2020) के प्रचार(promotion) की प्रमुख विशेषता यह भी है कि चुनाव(election) में प्रचार की कमान ने नेता पुत्रों का भी अहम किरदार है। भाजपा (bjp) के इन नेता पुत्रों के लिए उपचुनाव राजनीतिक प्रशिक्षण के रूप में भी देखा जा रहा है।यह उपचुनाव (MP By-election 2020) इनके लिए संगठनात्मक व रणनीतिक कुशलता साबित करने की कसौटी भी बना हुआ है।हाटपिपल्या उपचुनाव में मुख्यरुप से यह नेता पुत्र सक्रिय है-

ये भी पढ़े- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्यों कहा- अब सेठ नंगे-भूखे से पूछ रहा है, देखिये वीडियो

महाराज विक्रम सिंह पँवार

पूर्व मंत्री स्व.तुकोजीराव पँवार व विधायक गायत्री राजे पँवार के पुत्र महाराज विक्रम सिंह पंवार न केवल हॉटपिपल्या विधानसभा बल्कि समवर्ती विधानसभा आगर व साँवेर में भी सक्रिय है।पंवार के साथ युवाओ की बड़ी लॉबी साथ है।वे जनसम्पर्क के साथ ही नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आव्हान कर रहे है।पँवार की कार्यकुशलता की सीएम शिवराज भी प्रसंशा कर चुके है।

जयवर्द्धन दीपक जोशी

इसी क्रम में पूर्व सीएम स्व.कैलाश जोशी के पौत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पुत्र जयवर्द्धन जोशी भी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।जोशी तो प्रदेश उपचुनाव समिति के सदस्य व डिजिटल इंडिया के संभागीय संयोजक भी है।वे हॉटपिपल्या के साथ अन्य विधानसभाए भी देख रहे है।जोशी महाराष्ट्र चुनाव में भी सक्रिय थे।पिछले दिनों ही वे इंडिया को विन एक्शन नेटवर्क द्वारा शुरू किए जा रहे युवा फ़ॉर आत्मनिर्भर भारत लॉच कार्यक्रम को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले थे।

ये भी पढ़े- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जातिवाद पर साधा निशाना,जनता को बताया अपना धर्म

इन दोनों युवा नेताओ के साथ ही हॉट पिपल्या विधानसभा में धाकड़ वोटों में सेंध मारने के लिहाज से सीएम शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी दौरा कर रहे है।मिनी चौहान विधानसभा क्षेत्र के बरोठा गाँव मे धाकड़ समाज के सम्मेलन में भाग लेंगे व धाकड़ बाहुल्य क्षेत्रो में जनसम्पर्क कर भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। हालांकि यह सभी पूर्व के चुनावों में भी अपने परिजनों के लिए कार्य करते थे।परन्तु अब खुल कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य कर रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews