इंदौर, आकाश धोलपुरे। प्रदेश की राजनीति में उपचुनाव (MP Byelection 2020) के पहले टाइगर जिंदा है (tiger zinda hai) या नहीं इस बात का तो पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन अब सियासी पारे ने बुधवार 14 अक्टूबर को अचानक रंग बदल लिया है। जहां बीजेपी (bjp) के लिहाज से चुन्नू-मुन्नू का राजनीतिक पर्दापण हुआ है। वही कांग्रेस के लिहाज से नन्नु और मुन्नू का।

ये भी पढ़े- MP Byelection 2020 : नेता भूल रहे भाषा की मर्यादा,कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कहा चुन्नू मुन्नू

राजनीति में बचपना दिखाने वाले दोनों सियासी दल फिर चाहे वो बीजेपी हो या फिर कांग्रेस किस ओर उपचुनाव की सियासी जंग ले जा रहे है ये तो वो ही जाने। लेकिन राजनीति की परिपाठी जिस ओर जा रही है वहां कोरोना काल में भी राजनीति अब सोशल डिस्टेंसिंग की बजाय केवल भीड़ तंत्र पर टिक गई है।

 

ये बात इसलिए उठ रही है क्योंकि चुन्नू – मुन्नू के साथ तंज कसने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सांवेर में कांग्रेस के दो दिग्गजों पर निशाना साधा तो थोड़ी ही देर में कांग्रेस की ओर से नरेंद्र सलूजा ने पलटवार कर दिया। इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट पर जीत के लिए दोनों राजनीतिक दलों के बचपने को हम सीधे वीडियो के जरिये बताने और दिखाने जा रहे है, क्योंकि दोनों वीडियो को देखकर आप अपने बचपन की यादों को ताजा कर ही सकते है। साथ ही ये फैसला भी ले सकते है आखिर में आप किसके पक्ष में और क्यों मतदान करे।