मुकुल वासनिक बोले- मेरे जीवित रहते कांग्रेस में वापिस नहीं आ पाएंगे सिंधिया

मुकुल वासनिक बोले- मेरे जीवित रहते कांग्रेस में वापिस नहीं आ पाएंगे सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्वालियर में चुनावी तैयारियों को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी। यहां मध्यप्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक (mukul vasnik) भी उपस्थित थे। यहां उनके द्वारा दिया गया एक बयान ने सनसनी मचा दी है।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में विधायक प्रवीण पाठक (mla praveen pathak) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या हम लोगों का अपराध केवल ये है कि हम ग्वालियर में जन्मे हैं जो हर बार हमें 1857 की गद्दारी के दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। पाठक ने कहा कि क्या हमारा कुसूर सिर्फ इतना है कि महात्मा गांधी की हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी ग्वालियर घराने से पकड़ी गई थी जिसकी बदनामी भी हमारे सिर आती है। अब एक बार फिर सिंधिया की गद्दारी ने कांग्रेस को कलंकित कर दिया है। लेकिन दुख की बात ये है कि चूंकि ये राजा-महाराजा है इसलिए इनके लिए पार्टी में वापसी के दरवाजे हमेशा खुल जाते हैं, जिस प्रकार माधवराव सिंधिया 1996 में अलग पार्टी बनाई थी, लेकिन उन्हें बाद में कांग्रेस में वापस ले लिया गया था। इस बात पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आप लोग चिंता न करें, मेरे जीवित रहते ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी स्थिति में कांग्रेस में वापिस नहीं आ पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक वासनिक ने आश्वासन दिया कि अब इतिहास नहीं दोहराया जाएगा और सिंधिया के कांग्रेस में लौटने के सारे दरवाजे बंद हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews