प्रेमचंद गुड्डू ने किया नामांकन दाखिल, बीजेपी प्रत्याशी पर तंज

प्रेमचंद गुड्डू ने किया नामांकन दाखिल, बीजेपी प्रत्याशी पर तंज

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश में होने उपचुनाव के एपिसेंटर सांवेर में जहां बुधवार को बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने नामांकन दाखिल किया, वहीं गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदौर स्थित अपने निवास से अपने परिजनों और समर्थकों के साथ सांवेर के लिये निकले। उन्होंने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव की मौजूदगी में नामांकन फार्म भरा। प्रेमचंद गुड्डू इंदौर बायपास स्थित निवास से निकलते समय अपने छोटे नाती वीर को गोद में उठाकर गाड़ी से रवाना हुए और फिर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने ने बीजेपी प्रत्याशी सिलावट पर जमकर निशाना साधा।

प्रेमचंद गुड्डू ने बीजेपी प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट की ओर इशारा करते हुए कहा की जिस व्यक्ति के पास पूजा की थाली में 21 व 51 रुपए चढ़ाने के लिए नही होते थे वो आज इतना पैसा कहां से खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मे इंदौर और उज्जैन में कोई फाइव स्टार होटल खाली नहीं मिल रही है यहां तक की चारपाई से लेकर ढाबे तक पर स्लिप चल रही है, दारू से लेकर पैसा तमाम तरह की चीजें चल रही है। वही उन्होंने ये भी कहा कि प्रजातंत्र और जनतंत्र को इस तरीके से खरीदा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा यह पैसा करप्शन का है और कमलनाथ जी की सरकार गिराने के लिए जो करोड़ों रुपया लिये गए है वह स्पष्ट दिख रहा है।

वहीं साधु और शैतान वाले मामले पर प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि ये वक्त बतायेगा की कौन शैतान है। उन्होंने चुन्नू मुन्नू जैसे बयान पर कहा कि कैलाश विजयवर्गीय इतने बड़े नेता हैं, उन्हें इस तरह की भाषा का उपयोग नही करना चाहिए क्योंकि कमलनाथ जी और दिग्विजयसिंह जी उनसे भी बड़े नेता है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी खुद लामबंद होकर गद्दारों के खिलाफ हजारो की संख्या में सड़क पर उतर रहे हैं। फिलहाल, सांवेर में दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है और आने वाले समय यहां की राजनीति में नित नए रंग देखने को मिल सकते है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews