कमलनाथ की तरफ से चुनाव आयोग में जवाब पेश, विवेक तन्खा ने दिया जवाब

विवेक तन्खा

जबलपुर, संदीप कुमार। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरफ से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के सामने अपना पक्ष रखा। कमलनाथ को इलेक्शन कमीशन ने नोटिस जारी किया था जिसका जवाब पेश किया गया।

बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आम सभा के दौरान भाजपा प्रत्यशी इमरती देवी पर टिप्पणी करने के बाद नोटिस जारी किया था। कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम कहा था जिसे लेकर कमीशन में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरफ से इलेक्शन कमीशन के सामने पक्ष रखने के बाद राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इलेक्शन कमीशन के समक्ष अपने निर्धारित समय सीमा के भीतर ही जवाब पेश कर दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि भाजपा अपनी हार के डर से मुद्दा बदलने का प्रयास कर रही है पर उन्हें शायद यह नहीं पता कि वह इस पर सफल नही होंगे।

राज्यसभा विवेक तंखा ने कमलनाथ का समर्थन करते हुए कहा है कि बीते 40 साल के दौरान लोकसभा के इतिहास में कमलनाथ पूरी तरह से निष्कलंक रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ आज देश के चुनिंदा और सीनियर लीडर्स में शामिल हैं। गौरतलब है कि उपचुनाव के दौरान एक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम कहा था जिसके संज्ञान में लेते हुए इलेक्शन कमीशन ने नोटिस दिया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews