विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई मॉक ड्रिल, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

MP Election 2023

MP Election 2023: मध्य प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल 3 दिसम्बर 2023 को होने वाली है। वहीं मतगणना के एक दिन पूर्व जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्विद्यालय में मॉक ड्रिल सम्पन्न हुई। मॉक ड्रिल में डाकमत पत्रों और ईवीएम के मतों की गिनती से लेकर राउंडवार परिणामों की रिहर्सल की गई। मॉक ड्रिल का जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जायजा लिया।

प्रत्येक गणना कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बता दें जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने प्रत्येक गणना कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह सहित आठों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। मॉक ड्रिल में डाक मतपत्रों और ईवीएम के मतों की गणना के लिये नियुक्त सभी गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक और माइक्रो आब्जर्बर शामिल हुए। जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कल रविवार 3 दिसम्बर की सुबह 8 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्विविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन और कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजियनियरिंग के भवन में प्रारम्भ होगी। दोनों भवनों में चार-चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना अलग-अलग कक्ष में की जाएगी। मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से होगी।

[dgv_vimeo_video id=”890589031″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews